Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तलाक के बाद 9किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा पति:बस्ती में बैड़ा...

तलाक के बाद 9किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा पति:बस्ती में बैड़ा माता मंदिर में मांगी थी मन्नत, 4 साल पहले हुई थी शादी


बस्ती में एक पति ने पत्नी से तलाक लेने के बाद 12 घंटे में 9 किमी की दंडवत यात्रा की। इस दौरान पति और उसके माता-पिता ने अन्न-जल का त्याग किया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ यात्रा शाम को 6 बजे खत्म हुई। दरअसल, युवक ने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में पत्नी से छुटकारा पाने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उसने अपने घर से मंदिर तक दंडवत करते हुए यात्रा शुरू की और शाम तक मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उसके माता-पिता, बहन, ग्रामीण और दोस्त भी साथ रहे। पूरे रास्ते “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। मंदिर पहुंचने के बाद युवक ने नारियल चढ़ाया, प्रसाद अर्पित किया और व्रत तोड़ा। यह मामला जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव का है। देखिए दंडवत यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरखोरिया टोला मईनिहवां निवासी जोगेश की शादी वर्ष 2022 में सोनाली थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। घर में मां-बाप, बहन और एक भाई रहता है। जोगेश दिल्ली में पीओपी का काम करता है। पिता जगदीश किसान हैं। बहन और भाई अविवाहित हैं। शादी के कुछ समय बाद ही जोगेश और उनकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया। यह विवाद दो साल तक चलता रहा, जिससे घरवाले भी काफी परेशान रहते थे। इसी बीच परेशान जोगेश ने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में पत्नी से छुटकारे के लिए मन्नत मांगी थी। पति जोगेश ने बताया, “मेरी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी मुझे काफी परेशान करती थी। उससे छुटकारा पाने के लिए मैंने मन्नत मांगी थी कि घर से मंदिर तक दंडवत यात्रा करूंगा। अब मन्नत पूरी हो गई है और मैंने बिना अन्न-जल ग्रहण किए यह यात्रा पूरी की। फिलहाल मेरी पत्नी अपने मायके में रह रही है।” 2025 में हुआ था तलाक जनवरी 2025 में पति-पत्नी का तलाक हो गया था। इसके बाद छुट्टी न मिल पाने के कारण जोगेश अपनी मन्नत पूरी नहीं कर पा रहा था। 2026 मार्च में उसने मन्नत पूरी करने की ठानी। जोगेश ने प्रशासन से अनुमति लेने के लिए 26 मार्च को भानपुर उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार के यहां आवेदन किया। उपजिलाधिकारी ने उसी दिन आवेदन को संबंधित थाने भेज दिया, जिसके बाद 27 मार्च को उसे यात्रा की अनुमति मिल गई। यात्रा के दौरान लोगों ने लगाए नारे शनिवार सुबह करीब 6 बजे जोगेश ने अपने घर से दंडवत यात्रा शुरू की। उसके घर से भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। इस यात्रा में उसके माता-पिता, बहन, ग्रामीण, दोस्त और पुलिस का एक कॉन्स्टेबल भी मौजूद रहा। यात्रा के दौरान लोग “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारे लगाते हुए उसके साथ चलते रहे। करीब 12 घंटे की कठिन दंडवत यात्रा पूरी करने के बाद शाम 6 बजे जोगेश मंदिर पहुंचा। वहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, अगरबत्ती जलाई, नारियल फोड़ा और दीप प्रज्वलित किया। व्रत के दौरान उसने पूरे समय अन्न-जल का त्याग किया था, जिसे उसने पूजा के बाद लड्डू खाकर और जल ग्रहण कर तोड़ा। इस दौरान उसके माता-पिता ने भी उपवास रखा था। ‘चार साल पहले हुई थी शादी’ पिता ने बताया कि साल 2022 में बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी से काफी परेशान रहता था। पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। घर में भी काफी विवाद हुआ करता था। इसी वजह से उसे छोड़ने के लिए बेटे ने मन्नत मांगी थी। ‘माता के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं’ श्री बैड़ा माता मंदिर बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में स्थित है। पंडित पंकज कुमार ने बताया कि इस मंदिर की काफी मान्यता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से माता के दरबार में आता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… पहले DJ पर डांस…फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments