ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में रामनवमी के बाद एक धार्मिक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्थानीय शिवालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली माता मंदिर तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘जय माता दी’ के उद्घोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष रामनवमी के उपरांत पारंपरिक रूप से किया जाता है। इस यात्रा में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में संजय कसौंधन, गोविंद पाठक, बिहारी सोनी, मनीष कौशल, राजकुमार, बब्बन पाठक, सतीश कसौंधन और कैलाशनाथ कसौंधन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मथुरा बाजार में रामनवमी के बाद निकली धार्मिक यात्रा:शिवालय से काली माता मंदिर तक पहुंची, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष गूंजे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











