HomeArchitecture'अमेरिका-इजरायल जो कहता है, PM वही करते हैं,' ईरान संकट पर बोले...

‘अमेरिका-इजरायल जो कहता है, PM वही करते हैं,’ ईरान संकट पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की विदेश नीति, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत नीति बन गई है। उन्होने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका और इजरायल के इशारे पर काम कर रहे हैं, इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह विदेशी शक्तियों के आदेशों पर फैसले ले रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की अब सार्वभौमिक नीतिक का मजाक उड़ रहा है। भारत कोई पक्ष नहीं ले रहा है, जिसका नुकसान भारत को होना तय है। उन्होंने दावा किया कि अभी सिर्फ शुरुआती मुश्किलें हैं। परिस्थितियां आने वाले दिनों में और बिगड़ने वाली हैं।

राहुल गांधी:-
‘हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments