बस्ती जिले के भानपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय परसा-दमया में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता एवं समाजसेवी नितेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र के समर्पण की सराहना की। शर्मा ने कहा कि प्रधानाध्यापक के कुशल संयोजन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण यह प्राथमिक विद्यालय गुणवत्ता और अनुशासन में निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘कायाकल्प’ योजना और शिक्षकों के नवाचार को सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का विश्वास लौटने का श्रेय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि राकेश उपाध्याय ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार उसकी प्राथमिक शिक्षा होती है। उपाध्याय ने विद्यालय की व्यवस्था और बच्चों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए इसे गर्व का विषय बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने और विद्यालय के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक बलजीत, परमवीर गौड़, विपिन कुमार के साथ-साथ अभिभावक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परसा-दमया प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरित:भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










