Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया...

महराजगंज के कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, लोगों ने दी बधाई


परतावल के खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित किए गए और विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह छात्रों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कक्षा 1 में जोया, कक्षा 2 में आसिया, कक्षा 3 में मोहम्मद अली, कक्षा 4 में महजबीन, कक्षा 5 में सैयदा खातून, कक्षा 6 में सऊद हेसामुद्दीन, कक्षा 7 में अशफाक खान, कक्षा 8 में मो. रेहान, कक्षा 9 में मो. नासिर और कक्षा 11 में शाहिन खान ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों और कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों में असलम अली, मोबारक अली, बिस्मिल्लाह खान और आदिल हुसैन प्रमुख थे, जिन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष पटेल और अध्यापकगण विश्वामित्र यादव, राकेश यादव, नबी हुसैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सनाउल्लाह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से ही प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments