Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज में प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव:मेधावी छात्रों को सम्मानित कर नए सत्र...

नवाबगंज में प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव:मेधावी छात्रों को सम्मानित कर नए सत्र की शुरुआत


बहराइच के नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को वार्षिकोत्सव और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित कर नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एजाज अहमद, चांदनी, शिफा, रोशनी और मोहम्मद अब्दुल्लाह जैसे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के सरकारी स्कूलों में इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए वार्षिक परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कार के साथ अंकपत्र वितरित किए। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर नई कक्षा में नामांकन के लिए आए बच्चों का ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक राजेन्द्र तिवारी, ज्ञान वती, सोहराब खां, तीर्थ राम वर्मा, रशीद अहमद और मंसूर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments