Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज नगर के स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट डे:मेधावी छात्र सम्मानित, फैजान सिद्दीकी...

महाराजगंज नगर के स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट डे:मेधावी छात्र सम्मानित, फैजान सिद्दीकी बने ओवरऑल टॉपर


महाराजगंज नगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम वितरण के साथ वार्षिक रिपोर्ट डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के संयुक्त सचिव डॉ. राकेश राय कौशिक ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के लिए शिक्षिकाओं को मां के समान बताया, जो उन्हें प्यार और दुलार से शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि सिटिजन फोरम के सचिव डॉ. शांतिशरण मिश्र ने बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले मोटिवेशन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करने पर जोर दिया। सांख्यिकी अधिकारी गोरखपुर राजेश सरकार ने कहा कि सफलताएं ही सफलता की राह दिखाती हैं और सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। वार्षिक रिपोर्ट डे में यूकेजी के फैजान सिद्दीकी को ओवरऑल टॉपर घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक के युवराज गुप्ता को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए भी ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्लेवे से प्रिया गुप्ता (95.7%), एलकेजी से अनमोल आर्य (95.8%), यूकेजी से फैजान सिद्दीकी (97.3%), कक्षा एक से अंशिका आर्य (87.3%), कक्षा दो से अपूर्व श्रीवास्तव (90.3%), कक्षा तीन से सबरीन (96.25%), कक्षा चार से शहनाज खातून (92%), कक्षा पांच से सुकन्या यादव (93.37%), कक्षा छह से अस्मिता गौतम (82.87%), कक्षा सात से आयुष मिश्रा (79.75%) और कक्षा आठ से अजीत कुमार यादव (92.37%) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments