कैसरगंज क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा को मंजूरी मिल गई है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए आधुनिक कक्ष और एक हॉल का निर्माण किया जाएगा। यह स्वीकृति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पदम सेन चौधरी के प्रयासों से मिली है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को औपचारिक रूप से हरी झंडी दी है। इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस पहल से क्षेत्र के अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल और सुविधाएं मिल सकेंगी। इस निर्णय से कैसरगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियोंऔर सदस्यों में खुशी का माहौल है। बार एसोसिएशन ने इस पहल के लिए एमएलसी पदम सेन चौधरी का आभार व्यक्त किया है। एमएलसी पदम सेन चौधरी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कैसरगंज में अधिवक्ताओं की पुरानी मांग पर मुख़्यमंत्री से मिलकर इस मांग को रखा और 88,लाख की लागत से इसकी बैठने के लिए एक बड़ा हाल एवं शौचालय बाथरूम आदि की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की जाएगी अधिवक्ताओं का कहना है कि नई सुविधा से उनके दैनिक कार्य में सुगमता आएगी। इससे न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी और मुवक्किलों को भी बेहतर सेवा मिल पाएगी। यह निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा करेगा।
कैसरगंज में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक कक्ष, हॉल को मंजूरी:एमएलसी के प्रयास से 88 लाख की परियोजना को मिली स्वीकृति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











