अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय का शुभारंभ:महादेवा मझौवामीर में सांसद ने किया उद्घाटन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

2
Advertisement

साउघाट क्षेत्र के ग्राम महादेवा मझौवामीर स्थित शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित नए विद्यालय का उद्घाटन रविवार को आयोजित समारोह में किया गया। विद्यालय को अत्याधुनिक तकनीक एवं नवीन विज्ञान सुविधाओं से सुसज्जित बताते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद राम प्रसाद चौधरी तथा ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आरती प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय के संचालक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षाकाल चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Advertisement