बस्ती में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील

4
Advertisement

बस्ती में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्रोत पर कचरा पृथक्करण के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 9 गौतम बुद्ध नगर में ‘सोर्स सेग्रीगेशन जन जागरूकता अभियान 2026’ के क्रम में हुआ। इस दौरान निकाय कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा रखा जाए। कर्मचारियों ने समझाया कि स्रोत पर कचरे का पृथक्करण करने से कचरा निस्तारण की प्रक्रिया सरल हो जाती है और शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होती है। गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जा सकती है, जबकि सूखे कचरे को पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए भेजा जाता है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। सिंह ने नागरिकों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने और स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक रहने की अपील भी की।
Advertisement