
बस्ती के विक्रमजोत में रविवार को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 48 लीटर अवैध शराब, एक मोटरसाइकिल और 200 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आगामी होली त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इसमें थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के नेतृत्व वाली छावनी पुलिस टीम, दुबौलिया पुलिस टीम और आबकारी निरीक्षक की टीम शामिल थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, एक मोटरसाइकिल (वाहन संख्या- UP42 AZ 8120) भी जब्त की गई और 200 क्विंटल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।











































