बसपा बैठक में 15 मार्च लखनऊ कूच की रणनीति:कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, नए सदस्य भी जोड़े गए

2
Advertisement

रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी की बैठक बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अरईल दीगर पट्टी गांव में संपन्न हुई। बसपा विधानसभा महासचिव उमाश्ंांकर राव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए लोगों को बसपा का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य और विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार एडवोकेट ने बताया कि आगामी 15 मार्च को बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि इसी एकजुटता से बसपा के सरकार बनाने का संकल्प पूरा होगा। बैठक में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए बसपा द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक गौड़ महेश चन्द्रवंशी ने किया। बसपा विधानसभा महासचिव उमाश्ंांकर राव ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में लोग 15 मार्च को कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचेंगे। इस अवसर पर रामलला गौड़, राजकिशोर मौर्य, राम किशन मौर्य, अगनू शर्मा, भैयाराम विश्वकर्मा, भालचंद मौर्य, राम आशीष मौर्य, बीरकुमार मौर्य, राम नरायन चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, रंगीलाल, संदीप कुमार, सजनलाल, भोलानाथ, ओेमनाथ, श्रीकेश, दीपक, सुनील कुमार, श्रवण कुमार सहित बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement