परशुरामपुर में तेज आवाज में बज रहा डीजे सीज:पुलिस ने चेतावनी के बाद ध्वनि प्रदूषण पर की कार्रवाई

4
Advertisement

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की है। एक डीजे मालिक को चेतावनी के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाते पाए जाने पर उसका डीजे जब्त कर लिया गया। यह घटना बरहपुर पांडे गांव में हुई, जहां डीजे मालिक राममिलन पुत्र रामचंद्र को तेज गति से डीजे बजाते हुए पाया गया। पुलिस ने पहले उसे मना किया था, लेकिन उसने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके बाद डीजे को जब्त कर लिया गया और अन्य कानूनी कार्यवाही की गई। अभियुक्त की पहचान राममिलन (लगभग 30 वर्ष) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बरहपुर पांडे, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती का निवासी है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे और कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया शामिल थे।
Advertisement