
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। जमदा शाही निवासी पिता ने वाल्टरगंज पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 27 फरवरी की रात को घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और परिचितों में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बेटी का पता न चलने पर पिता ने 1 मार्च को वाल्टरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से उसे ढूंढने की मांग की। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच तथा खोजबीन की जा रही है।










































