प्राथमिक विद्यालय कनेथू में निःशुल्क जूते, मोजे, बैग वितरित:अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट ने शिक्षा को सशक्त समाज की नींव बताया

1
Advertisement

विक्रमजोत के विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय कनेथू में अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क जूते, मोजे और स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। ट्रस्ट का उद्देश्य बच्चों को केवल आवश्यक सामग्री ही नहीं, बल्कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उपलब्ध कराना है। अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट इसी उद्देश्य के साथ निरंतर प्रयासरत है, ताकि बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। प्रमोद कुमार चौधरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बस्ती के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं। वह सल्टौआ गोपालपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भी हैं।
Advertisement