धमूरा में होली के रंगों से सजे बाजार:मुखौटों और पिचकारियों की बढ़ी मांग, खरीददारी करने पहुंचे लोग

6
Advertisement

होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सदर ब्लॉक के वाल्टरगंज, गौरा और अन्य स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष पारंपरिक गुलाल के अलावा बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक मुखौटे और आधुनिक पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदारों राहुल गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल और मोनू गुप्ता ने बताया कि इस साल ‘घोस्ट फेस’ और जानवरों वाले मुखौटों की मांग अधिक है। बाजार में चटक लाल, पीला, नीला और गुलाबी जैसे विभिन्न रंगों के गुलाल उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली प्रेशर पिचकारियां और टैंक वाली पिचकारियां भी खूब बिक रही हैं।महंगाई के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं आई है। लोग रंगों के साथ-साथ टोपी और चश्मों जैसे अन्य सामानों में भी रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदारों प्रमोद अग्रहरि, संजय मोदनवाल, रवि मोदनवाल और सतीश गुप्ता को उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में बिक्री में और वृद्धि होगी।
Advertisement