परसा चौराहे पर बाइक-रिक्शा टक्कर:इटवा कुनगाई स्कूल के सामने युवक गंभीर घायल

2
Advertisement

पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा चौराहे के पास सोमवार को एक बाइक और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इटवा कुनगाई स्कूल के सामने हुई इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान गुलशन पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। वह महरा गौरा, थाना छपिया का निवासी है। बताया जा रहा है कि गुलशन अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। पैकोलिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
Advertisement