पुराना डाकखाना में होलिका दहन:पारंपरिक विधि-विधान से लोगों ने पूजा-अर्चना किया

5
Advertisement

बस्ती के वार्ड संख्या 17 स्थित पुराना डाकखाना क्षेत्र में होली पर्व के उपलक्ष्य में होलिका दहन का आयोजन पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन के बाद होलिका दहन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय सभासद सर्वेश यादव कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली की कामना की। सभासद यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसे मिलजुल कर मनाने से समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमांशु यादव, राजू वर्मा, किशन, परविंद, सोनू मौर्य, उमेश, सोनू पांडे, मनीष और छोटू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र होली के रंगों में रंगा नजर आया।
Advertisement