गोभिया में होलिका दहन:ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि की कामना कर परिक्रमा की

4
Advertisement

बस्ती जनपद के गौर क्षेत्र स्थित गोभिया गांव में होलिका दहन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। शाम होते ही गांव के मुख्य चौराहे पर ग्रामीण एकत्रित हुए। पंडित जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद होलिका दहन संपन्न हुआ। होलिका दहन के पश्चात, सभी ग्रामीणों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांव के बुजुर्गों, जिनमें सियाराम मौर्या और राम भवन शामिल थे, ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में रघु काका, संजय यादव, बनवारी, राजू यादव, भवानी, अनिल, विकास सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Advertisement