
बस्ती जिले के साउघाट क्षेत्र में होली पर्व के अवसर पर परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया। रात 11 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। स्थानीय नौजवानों ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। होलिका दहन के बाद, गांव के सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। यह आयोजन क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल लेकर आया।











































