
राम-जानकी मार्ग पर कुदरही के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुदरही गांव निवासी गंगा सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। दुवोलिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने गंगा सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ जीवन तिवारी मौके पर पहुंचेपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।











































