पैकोलिया में दुर्गावती की झोपड़ी आग में खाक:घर का सारा सामान जला, ग्रामीणों ने आग बुझाई

4
Advertisement

पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवां गांव के सेमरा पुरवा में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना में दुर्गावती पत्नी वेदप्रकाश की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग से घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया। आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दुर्गावती के परिवार को भारी नुकसान हुआ है। झोपड़ी में रखा उनका पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान विनोद वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Advertisement