पोतनहरी गांव में दिखा रसल वाइपर सांप:ग्रामीणों ने सुरक्षित जगह रखकर वन विभाग को दी सूचना

4
Advertisement

पोतनहरी गांव में 04 मार्च 2026 को सुबह खेत में गन्ना काट रहे ग्रामीणों ने एक काला सांप देखा। सांप दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सांप दिखने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सांप पर लगातार नजर रखी और इसकी जानकारी क्षेत्रीय वन विभाग को दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को जल्द ही सांप का रेस्क्यू करने का आश्वासन दिया है। इस रेस्क्यू अभियान में गांव के विजय कुमार चौधरी, राजेंद्र यादव, दीनदयाल, गंगाराम और संदीप सहित कई अन्य ग्रामीण सहयोग के लिए मौजूद रहे।
Advertisement