परशुरामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च:बस्ती में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

8
Advertisement

बस्ती में होली पर्व से पहले शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परशुरामपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में किया गया। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में परशुरामपुर पुलिस टीम और रिक्रूट आरक्षीगण ने कस्बा परसरामपुर और पहाड़गंज में पैदल गश्त की। इसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है, और यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
Advertisement