भानपुर तहसील में धूमधाम से मनी होली:छोटे बच्चों ने लिया हिस्सा, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

4
Advertisement

बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते और डीजे की धुन पर नाचते-गाते दिखाई दिए। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी होली के उत्साह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नरखोरिया चौराहे पर दो छोटे बच्चे एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते नजर आए। कई चौराहों पर ‘कपड़ा फाड़’ होली खेली गई, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर त्योहार का आनंद लिया। महिलाओं ने भी घरों में जाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
Advertisement