
गोभिया (गौर/बस्ती) में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। गांव के युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। सुबह से ही गांव में रंग, गुलाल और उमंग का वातावरण था। मुख्य स्थान पर लगाए गए डीजे पर होली के गीतों के बीच युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेली। गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को मर्यादित और सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की सीख दी। पूरे दिन गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। स्थानीय थाना गौर से प्रेम भाव और सुरक्षित होली मानाने की अपील की गई है










































