आज अखबार नहीं, पढ़िए बस्ती की पांच बड़ी खबरें:बस्ती में फगुआ गीत पर झूमे लोग, युवक की नदी में डूबने से मौत, होली के दिन तालाब में युवक लापता

1
Advertisement

फगुआ गीत पर झूमे लोग:अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी बस्ती में इस वर्ष होली का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। ढोल-नगाड़ों और फगुआ गीतों की धुन पर लोग झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण रंगीन हो गया। पढ़ें पूरी खबर युवक की नदी में डूबने से मौत:होली खेलने के बाद कुआनों नदी में नहाने गया था बस्ती में कुआनों नदी के कछुआड घाट पर होली खेलने के बाद नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र में हुई।माधवापुर निवासी दुर्गेश (20), पुत्र राम बृक्ष, बुधवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ रंग छुड़ाने के लिए नदी पर गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता से मारपीट, गर्भपात बस्ती में दहेज की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला का दुपट्टे से गला कस दिया और पेट पर प्रहार किया। जिससे उसके तीन माह के गर्भस्थ शिशु का गर्भपात हो गया। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर होली के दिन तालाब में युवक लापता बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक तालाब में लापता हो गया। बुधवार शाम करीब तीन बजे 32 वर्षीय प्रदीप उर्फ करिया पुत्र चंद्रसेन गुप्ता कैतहा उर्फ भवानीपुर गांव के तालाब में नहाने गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार, होली के जश्न के बाद प्रदीप गांव के तालाब पर नहाने पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत बस्ती के राम जानकी मार्ग पर चिलमा बाजार के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र में हुई। मृतकों की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी निवासी स्वप्निल सिंह (22) पुत्र धर्मेंद्र सिंह और कलवारी थाना क्षेत्र के रोहीपुर निवासी शनी (20) पुत्र राम पलट के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर
Advertisement