बोदल बाजार में श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ:पांच सौ से अधिक भक्तों ने कलश यात्रा में भाग लिया

2
Advertisement

बोदल बाजार कस्बे के पूर्वी पोखरे पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बैंड-बाजे और मंगल गीतों के साथ बोदल बाजार से मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर स्थित बरमबाबा के मंदिर पहुंची। यहां से जल भरकर यह यात्रा मुंडेरवा, जगदीशपुर, अहरा और रामपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा में हाथी-घोड़े की पालकी पर सवार सीता-राम, लक्ष्मण, पवनसुत हनुमान, शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल थीं। डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु बरमबाबा के स्थान पहुंचे। पीले वस्त्र धारण किए 500 से अधिक कुंवारी कन्याओं और महिलाओं के साथ पुरुषों ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल तक आए। यात्रा में शामिल ग्रामीण श्रद्धालु धार्मिक धुनों पर नृत्य करते हुए झूम रहे थे। लगभग दो घंटे भ्रमण के बाद यात्रा कथा स्थल में संपन्न हुई, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पर अयोध्या धाम से पधारे आचार्य प्रदीप जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई। यज्ञ के आयोजक और मुख्य यजमान अशोक कसौधन और उनकी धर्मपत्नी गुड्डी देवी ने आरती उतारी। आयोजक अशोक कसौधन ने बताया कि महायज्ञ 5 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ है और 16 मार्च को पूर्णाहुति होगी। 17 मार्च को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि परमपूज्य पारसमणि जी महाराज अयोध्या धाम दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा करेंगे। 6 मार्च से रात 10 बजे से श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। इस 11 दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन होता है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और सर्कस सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। यज्ञ के यज्ञाचार्य आचार्य प्रदीप जी महाराज हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम से पधारे हैं। कलश यात्रा में कार्यक्रम के अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय रामपुर रेवटी,हरिशंकर पांडेय, प्रधान धौरहरा गोचना,शिवमूरत कसौधन, गिरजेश कसौधन,अनुज सोनी, गुडडी देबी,माया देवी, लीलावती, महिमा, अंजली, कबिता, कृष्णावती,लालमती, रागिनी, श्वेता, सालिनी,अरून कुमार पांडेय, सर्वजीत भारती, नगरपंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रतिनिधि अजय कुमार सिह,गुलाब,अब्दुल वहाब सभासद,अजय पांडेय,सभासद हरिश्चन्द्र भारती,राममूरत कसौधन, नागा,रामकिशुन कसौधन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां देखिए तस्वीरें…
Advertisement