
रूधौली क्षेत्र के बेलगड़ी में गुरुवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित कर रहा है। कलश यात्रा बेलगड़ी स्थित मां काली मंदिर से प्रारंभ हुई। यह यात्रा चैसार होते हुए अठदमा स्थित राजमहल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुएं से कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा का नेतृत्व अवध धाम से आए यज्ञाचार्य रोशन महाराज ने किया। यात्रा के दौरान डीजे पर भक्ति गीत बजते रहे और श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शाम को अवध धाम से पधारे कथावाचक शिवम महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस अवसर पर लवकुश भट्ट, हिमांशू भट्ट, मिनेंद्र भट्ट, अजय मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












































