राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रूधौली में होली मिलन उत्सव मनाया:थाना शिव मंदिर प्रांगण में फूलों की होली खेली गई

2
Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रुधौली नगर पंचायत स्थित थाना शिव मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार शाम को होली मिलन उत्सव का आयोजन किया। इस समारोह का शुभारंभ फूलों की होली के साथ किया गया। होली उत्सव के दौरान अमरनाथ तिवारी ग्रुप और जगदीश शर्मा एंड पार्टी ने फगुआ गीत प्रस्तुत किए। ‘होली खेले नंदलाल’ जैसे गीतों पर उपस्थित लोग खूब झूमे। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, एसआई लवकुश पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार राजू, महेंद्र मणि त्रिपाठी, शेषनारायण सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, केडी सिंह, विजयओम, धर्मेंद्र त्रिपाठी,ईश्वरदेव शुक्ला, गोपाल मिश्रा, रत्नेश शर्मा, विनोद द्विवेदी, आजाद शर्मा, सुजीत सोनी, राजकुमार सोनी, राम पांडे, श्याम पांडे, बलराम तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल और आलोक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement