छात्रा की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, घर में घुसकर किया था मर्डर

1
Advertisement

बस्ती में 12वीं की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कलवारी के माझा खुर्द से गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना 3 मार्च की रात लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोपी मनदीप ने इंटरमीडिएट की छात्रा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मनदीप क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है।
Advertisement