
रुधौली ब्लॉक क्षेत्र के परसा तिवारी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित राम अवध प्रसाद ने श्रद्धालुओं को परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन की कथा का श्रवण कराया।कथा वाचक ने बताया कि यह कथा भगवान के स्वरूप, ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संदेश देती है। यह मनुष्य के जीवन को मोह-माया से ऊपर उठाकर कृष्ण भक्ति की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से कल्याण होता है। यह बिना किसी जाति या मजहब के भेदभाव के मनवांछित फल और मोक्ष प्रदान करती है। कथा में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संदेश समाहित है, जो सांसारिक सुखों को छोड़कर कृष्ण प्राप्ति को ही जीवन का उद्देश्य बताता है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान राम प्रसाद मौर्य, गुडिया, पूजा, अमन, रवि, चिंटू, संगीता सहित कई अन्य श्रोतागण मौजूद रहे।











































