
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की महरिपुर पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं दुर्गेश यादव, ग्राम पंचायत महरीपुर का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। ग्राम पंचायत में हमने अनेक विकास कार्य संपन्न कराए हैं, जिनमें विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग कार्य, सीसी सड़कों का निर्माण, नालियों का निर्माण, सोख्ता गड्ढे, सामुदायिक शौचालय तथा आंगनवाड़ी का निर्माण शामिल है। उचित दर की दुकानों का निर्माण, आरसीसी सेंटरों का विकास, और जूनियर हाई स्कूल महरीपुर का सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल व इंटरलॉकिंग कार्य भी पूर्ण किए गए हैं। जिला पंचायत तथा पीडब्ल्यूडी के सहयोग से सड़कों का निर्माण भी करवाया गया है। भविष्य में अवसर मिलने पर इससे भी बेहतर कार्य किए जाएँगे। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन का लाभ लगभग 90% लाभार्थियों को मिल चुका है, और मेरी ग्राम पंचायत में अब कोई भी पात्र वृद्धजन अथवा विकलांग व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित नहीं है। पंचायत की खबरों के लिए दैनिक भास्कर न्यूज़ एप देखते रहेडिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं











































