प्रधान जी के दावे-वादे:रामनगर ब्लॉक की आदमपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की आदमपुर पंचायत के प्रधान सनील कुमार प्रधान प्रतिनिधि बाराकोनी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम सुनील कुमार है। मैं बस्ती जिले के रामनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बाराकोनी का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हूं। मेरे द्वारा इंटरलॉकिंग, नाली, आर.आर.सी,. , पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, विद्यालय का टाइलीकरण जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं। विधवा और विकलांग पेंशन तथा आवास निर्माण के कार्य भी कराए गए हैं। आने वाले समय यदि जनता मुझे दोबारा प्रधान प्रतिनिधि चुनती है, तो मैं सभी छूटे हुए कार्यों को पूर्ण करवाऊंगा। यह मेरा उत्तरदायित्व है और मैं इसे पूरा करूंगा। दैनिक भास्कर एक अच्छी पहल है, जो सभी छोटी-बड़ी खबरों को जनता तक पहुंचाती है। मैं स्वयं भी इसे देखता हूं और जनता से भी इसे देखने का आग्रह करता हूं। इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement