
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की शंकरपुर पंचायत के प्रधान जसवंतकुमार दुबे प्रधान प्रतिनिधि धौरहरा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम जसवंत कुमार दुबे है। मैं बस्ती जिले के रामनगर विकास खंड, धौरहरा ग्राम पंचायत का प्रधान प्रतिनिधि हूं। मेरे द्वारा विगत पाँच साल में नाली, खड़ंजा, आंगनवाड़ी, सामुदायिक शौचालय, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्कूल की बाउंड्री वॉल, स्कूल का इंटरलॉकिंग, पशु सेट, आवास , सहित तमाम काम कराए गए हैं। स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई है। अगर जनता ने हमें फिर दोबारा जो मौका मिला तो मेरे द्वारा जो कार्य छूट गए थे, उनको मैं फिर से दोबारा कराऊँगा। दैनिक भास्कर की यह एक अच्छी पहल है जो हर छोटी-बड़ी खबर को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का काम करती है। हम भी देख रहे हैं और आप भी देखते रहें।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं












































