
रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अठदमा में शनिवार को गन्ना विकास समिति गोविंद नगर के चेयरमैन पुष्करादित्य सिंह ने एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। पुष्करादित्य सिंह ने स्वयं उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, रमेश सिंह एडवोकेट, बालचंद्र शुक्ला, शिवम सिंह, रत्नाकर पांडे, विपिन पांडे, रवि जायसवाल और गोपाल सिंह शामिल थे।












































