राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू:बस्ती के महाविद्यालय ने कुसमोर में किया आयोजन

6
Advertisement

राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर ने ग्राम कुसमोर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शुरू किया है। इसमें स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई गुट की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनपीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रघुनाथ चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार दुबे और ग्राम प्रधान पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रघुनाथ चौधरी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवतियों को समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि एनएसएस के तहत बालिकाएं अपना शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करें तथा समाज व राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार दुबे ने भी सेवा भावना अपनाने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
Advertisement