सोनहा पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार:विभिन्न मामलों में वांछित थे सभी, कोर्ट भेजे गए

6
Advertisement

बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस टीम ने इन वारंटियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में पिपरा निवासी रामलौट (50 वर्ष) शामिल है, जो एसीजे (एसएम)/एसीजेएम कोर्ट संख्या-08 से संबंधित मु.न. 1161/18 धारा 323, 504 आईपीसी में वांछित था। दूसरा वारंटी शंकरपुर निवासी प्रकाश (38 वर्ष) है, जो जेएम द्वितीय कोर्ट से संबंधित मु.न. 5169/21 धारा 323, 504 आईपीसी में वांछित था। तीसरा वारंटी बस्थानवा निवासी बिंदू प्रसाद (66 वर्ष) है, जो एसीजे (एसडी) प्रथम कोर्ट से संबंधित वाद सं. 2532/13 धारा 323, 504, 506, 325 आईपीसी में वांछित था। चौथा वारंटी कोठिली निवासी गुलाबचंद्र (40 वर्ष) है, जो एसीजेएम तृतीय कोर्ट से संबंधित मु.न. 1118/19 धारा 60 एक्साइज एक्ट में वांछित था। इन सभी वारंटियों के खिलाफ माननीय न्यायालयों से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग समय पर हिरासत में लिया और संबंधित न्यायालयों में पेश करने के लिए रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, देवमुनि सिंह, राधेश्याम वर्मा, सत्यपाल चौधरी, इंद्रजीत तिवारी, हेड कांस्टेबल करुणेश यादव, विनय जयसवाल, और कांस्टेबल विश्वजीत विश्वकर्मा व राजेन्सी वर्मा शामिल थे।
Advertisement