भानपुर तहसील दिवस में 31 मामले:2 का निस्तारण, मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन

5
Advertisement

बस्ती जिले के भानपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस पर कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल दो का निस्तारण हो सका। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 13 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग से 8, नगर पंचायत से 4, विद्युत विभाग से 3, तथा वन विभाग,1 चिकित्सा1 और शिक्षा विभाग से 1 शिकायत दर्ज की गई। समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से सहजता से बात करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और स्थलीय मुआयना कर समाधान करने को कहा। इस अवसर पर उपजिला अधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार ,तहसीलदार भानपुर पंकज कुमार, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण सिंह, बीडीओ रामनगर राजेश कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Advertisement