परसरामपुर पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार:शांति भंग की आशंका में 9 का चालान, 5 वारंटी पकड़े गए

2
Advertisement

बस्ती के परसरामपुर थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 9 अभियुक्तों का चालान किया गया और 5 वारंटी शामिल हैं। शांति भंग की आशंका में जिन 9 अभियुक्तों का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान किया गया है, उनमें रजवापुर थाना परसरामपुर निवासी मुकिम (35), मोहम्मद इरफान (40), रेहान (19), सचिन सिंह (36) और अनिल सिंह (55) शामिल हैं। इनके अलावा, खम्हरिया थाना परसरामपुर निवासी लाल बहादुर गौतम (36), कैथवलिया थाना परसरामपुर निवासी इरफान उर्फ सानू, तथा हैदराबाद थाना परसरामपुर निवासी वसीम (34) और बुद्धू (45) भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए 5 वारंटियों में गुदनुपुर थाना परसरामपुर निवासी अंग्रेज उर्फ संतोष (40) शामिल हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा संख्या 480/2008 में धारा 323, 325, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। बरहपुर पांडे थाना परसरामपुर निवासी वीरेंद्र पांडे (45) को मुकदमा संख्या 1341/24 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। सिकंदरपुर निवासी शिवराम (33) को मुकदमा संख्या 1512/13 में धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत पकड़ा गया। नंद नगर थाना परसरामपुर निवासी दुर्गेश (37) के खिलाफ मुकदमा संख्या 937/12 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत वारंट था। रतनपुर थाना परसरामपुर निवासी अजय (32) को मुकदमा संख्या 1125/2021 में धारा 323, 504, 448ए आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, निरीक्षक सतीश राय, उपनिरीक्षक कुर्बान अली, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल जगत नारायण, हेड कांस्टेबल रवींद्रनाथ यादव, आरक्षी मनोज यादव, कांस्टेबल बृजभूषण सिंह, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल मेघनाथ, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल योगेश यादव शामिल थे।
Advertisement