
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर इन वारंटियों को पकड़ा। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित इन 11 वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी की। उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राम जनक, दुर्गा प्रसाद, सूर्य नारायण उर्फ राम, राजन कुमार, घनश्याम सोनी, अमरनाथ, राजेंद्र यादव उर्फ मुसे, वासुदेव, चंद्रभान गुप्ता उर्फ महंगीलाल, रामचरण गुप्ता उर्फ रामू और शिवराज शामिल हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दुबौला विवेकानंद तिवारी, चौकी प्रभारी महाराजगंज अनिल त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव, रफी खान, ओमप्रकाश पासवान, रविंदर यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, इकबाल अहमद, गणेश सिंह और कांस्टेबल मुकेश यादव शामिल रहे।










































