गौर में मारपीट का आरोप:पुरानी रंजिश में गाली-गलौज, पुलिस को दी तहरीर

3
Advertisement

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। नौगवां गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 6 मार्च 2026 को हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने उसे रोका, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित इंद्रावती का कहना है कि होली की दिन भी हम लोगो से विवाद किया गया था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे उसके परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित ने गौर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने तहरीर स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement