बस्ती में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला:परसरामपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

1
Advertisement

बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 26 फरवरी 2026 को सुबह करीब 09:25 बजे पटखापुर तिराहे से पकड़ा गया। उसके खिलाफ 25 फरवरी 2026 को थाना परसरामपुर में मामला दर्ज किया गया था। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0- 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के अंतर्गत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक झारखण्डेय पाण्डेय और हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे शामिल थे, जो दोनों थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती से हैं।
Advertisement