बस्ती में घर में सांप निकलने से हड़कंप:ग्रामीणों ने सर्प मित्र को बुलाया, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

3
Advertisement

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत परसा जाफर में एक घर के कमरे के अंदर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने सांप को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र घनश्याम बाबा को दी। सूचना मिलते ही घनश्याम बाबा मौके पर पहुंचे। घनश्याम बाबा ने अपनी कला और मंत्रों की सहायता से सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। पकड़े गए सांप को बाद में एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
Advertisement