रुधौली में तहसील प्रशासन ने हटवाया अवैध अतिक्रमण:नवीन परती की जमीन जेसीबी लगाकर कराई कब्जा मुक्त

0
2

बस्ती के रुधौली तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पलान गांव में नवीन परती की 86 एअर जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया। यह कार्रवाई तहसीलदार रवि कोर्ट के निर्देश पर की गई। गांव के कैलाशी देवी, विजयपाल और रामसूरत ने नवीन परती की इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों ने इस संबंध में तहसीलदार कोर्ट में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने नायब तहसीलदार और राजस्व टीम का गठन किया। टीम ने वाल्टरगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम में लेखपाल हबीबुल्लाह और कानूनगो संतोष शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने बताया कि तहसीलदार महोदय के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि विजय पाल, रामसूरत और कैलाशी द्वारा कब्जाई गई नवीन परती की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन 2