कोलम्बो किंग ने जीता सेखुई प्रीमियर लीग का खिताब:बस्ती में फाइनल मुकाबले में सेखुई टीम को 4 विकेट से हराया

0
6

सेखुई गांव में कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट सेखुई प्रीमियर लीग का समापन बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। कोलम्बो किंग ने सेखुई टीम को चार विकेट से हराकर दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित 10 ओवर के इस रोमांचक फाइनल मैच में सेखुई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब में कोलम्बो किंग ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और विजेता बनी। टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से आठ टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं, जबकि चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में आकाश इलेवन और कोलम्बो किंग के बीच मुकाबला हुआ था। विजेता टीम कोलम्बो किंग के कप्तान सुमित सिंह रहे, जबकि उपविजेता सेखुई टीम की कप्तानी अमित सिंह ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आकाश सिंह उर्फ गोलू, संजीव सिंह उर्फ सन्नी, राजन सिंह, रणधीर सिंह कान्हा, शेषराम वर्मा, कैलाश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राकेश पांडेय, उदय प्रताप सिंह, विकास सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय और श्याम मुरारी सिंह सहित कई लोगों का सहयोग रहा। मैच में संजीव सिंह और अनुपम वर्मा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि मुख्य कमेंट्रेटर का अवार्ड आकाश सिंह को दिया गया।
Advertisement