कलवारी में फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज:पैसों के लेनदेन में हुआ विवाद, मैरेज हॉल के सामने हुई घटना

5
Advertisement

कलवारी थाना क्षेत्र के बेइली स्थित एकता मैरेज हॉल के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार रात ठेकेदारी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक कलवारी संजय सिंह ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे बेइली स्थित एकता मैरेज हॉल के सामने लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर यह घटना हुई। ठेकेदारी के पैसों के विवाद में दो पक्षों के बीच कट्टे से फायरिंग की गई थी। मैरेज हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। मंगलवार को एक पक्ष के शशि शेखर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका और विनीत के बीच ठेकेदारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे एक एसयूवी वाहन में सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक कलवारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल की। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में शादी समारोह के बाहर फायरिंग:ठेकेदारों के विवाद में चली चार राउंड गोलियां, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग
Advertisement