
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी एहतमाली गांव में कुत्तों के हमले से घायल एक हिरण को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरण का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के बाद विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, गांव के अभिषेक यादव, अरविंद यादव, अवधेश, भगवान दिन और रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने हिरण को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के वाचरमैन रहमत अली और बरकत अली मौके पर पहुंचे। वाचरमैन रहमत अली ने बताया कि कुत्तों के हमले से बुरी तरह जख्मी हिरण को पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर ही उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायल हिरण को वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और तत्परता से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों की सराहना की।

































