
बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र से एक युवक बुधवार शाम से लापता हो गया है। वह सुनील शुक्ला की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान पर काम करता था। लापता युवक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र लक्ष्मिन के रूप में हुई है। अर्जुन के भाई अखिलेश यादव ने छावनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अर्जुन बुधवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच शंकरपुर स्थित सुनील शुक्ला ऑटो रिपेयरिंग की दुकान बंद करके कहीं चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। अखिलेश यादव ने पुलिस से अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कर उसे खोजने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता अर्जुन यादव की हुलिया के अनुसार, उसने कॉफी रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट पहनी हुई थी। उसके पैरों में हवाई चप्पल थी। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट है, शरीर इकहरा, रंग गोरा और चेहरा गोल है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशिशेखर सिंह ने बताया कि उन्हें गुमशुदगी की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।































