कंजौरा में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन:भागवत महापुराण के चौथे दिन संत श्याम जी ने सुनाया प्रसंग

6
Advertisement

कंजौरा में भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। रखौना बहादुरपुर बस्ती अयोध्या धाम से पधारे संत श्री श्याम जी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। आज कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया।महाराज श्री श्याम जी ने कथा में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव से संबंधित प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसका श्रद्धालुओं ने रसपान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे। इनमें आचार्य प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, सुंदरम मिश्र, अरुण मिश्र, अशोक मिश्रा, ओंकार मिश्र, भोजपुरी गायक अमरेश पांडेय, राजीव मिश्रा, अमित मिश्र, रामनयन यादव, सकल यादव, बलिराम, विजय भाई, पिंटू दुबे, अर्जुन मिश्र और सुशील सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
Advertisement